फारबिसगंज: जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान डायट की चहारदीवारी निर्माण कार्य का मुख्य पार्षद ने किया निरीक्षण
फारबिसगंज के जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान डायट की चहारदीवारी निर्माण कार्य स्थल का मुख्य पार्षद वीणा देवी ने निरीक्षण किया। इस मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सूर्य प्रकाश यादव, डायट के प्राचार्य आफताब आलम आदि मौजूद थे। इस दौरान मुख्य पार्षद ने कहा कि नाला की जगह पर चहारदीवारी निर्माण हो रहा है, जिससे आने वाले दिनों में परेशानियां होगीं।