फरीदाबाद: फरीदाबाद सराय ख्वाजा पुलिस ने फर्जी पेपर देने वाले दो आरोपियों को पकड़ा
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियो में मंजीत वासी अरुआ चांदपुर बल्लबगढ़ व प्रशांत वासी लडहौली फरीदाबाद के रहने वाले है। जिनसे पूछताछ में सामने आया कि मंजीत अपने भाई के स्थान पर तथा प्रशांत अपने दोस्त के स्थान पर परीक्षा देने आया था। दोनों आरोपियो को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।