फरीदाबाद: फरीदाबाद में 9 साल के बच्चे की हत्या, अपहरण के बाद 5 लाख की फिरौती मांगी
फरीदाबाद जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आया है। सेक्टर 21D इलाके में रहने वाले एक 9 वर्षीय बच्चे विनय का घर के बाहर पार्क में खेलते समय अपहरण कर लिया और अपहरणकर्ताओं ने बच्चे के पिता से 5 लाख रुपए की फिरौती मांग की। बदमाशों ने पिता को धमकी दी कि पुलिस में शिकायत करने पर बच्चे को जान से मार देंगे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।