कल्याणपुर: पुरुषोत्तमपुर में जनगणना कार्य की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालय पुरुषोत्तमपुर में शनिवार को जनगणना कार्य में लगे हुए कुल 101 सुपरवाइजर के साथ जनगणना कार्य की तैयारी हेतु बैठक की गई।बैठक में सभी को आगे की तैयारी करने के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई और अगले तीन दिन में उन सभी कामों को समाप्त करके रिपोर्ट देने को कहा गया।