प्रतापगढ़: स्कूलों में पहुंची न्याय की पाठशाला, बच्चों को कानून और साइबर सुरक्षा के पाठ सिखाए गए
जिले में बच्चों को कानूनी रूप से जागरूक बनाने के उद्देश्य से “ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे” अभियान के तहत विशेष जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार चलाए जा रहे इस अभियान में न्यायिक अधिकारी स्वयं स्कूलों में पहुंचकर विद्यार्थियों को कानून और उनके अधिकारों की जानकारी दे रहे हैं। पोक्सो न्यायालय के विशेष