भोरे: भोरे थाना क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म मामले में दो अभियुक्तों को 30-30 साल की सज़ा, 25-25 हज़ार का जुर्माना
भोरे थाना क्षेत्र में 4 वर्ष पूर्व एक किशोरी के साथ हुई दुष्कर्म के मामले में दो अभियुक्तों को 30-30 वर्ष के कारावास की सजा न्यायालय द्वारा सुनाई गई है। साथ ही 25-25 हजार रुपए अर्थ दंड लगाया गया है। अर्थ दंड की राशि जमा नहीं करने पर 6 माह का अतिरिक्त कारावास उन्हें भुगतना होगा। एडीजे 6 सह पॅक्सो विशेष न्यायालय द्वारा यह सजा अभियुक्तों को सुनाई गई है।