तुलसीपुर: बरईपुर में विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला ने भाजपा कार्यकर्ता के त्रयोदशी संस्कार में पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
15 मई शाम 7 बजे तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने ग्राम बरईपुर के पार्टी के बहुत ही समर्पित कार्यकर्ता रहे स्वर्गीय बम भोले दुबे के त्रयोदश संस्कार कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और दुःखी परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व मंत्री हनुमत सिंह एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।