तुलसीपुर: विधानसभा तुलसीपुर क्षेत्र में तिलक समारोह में युवक ने लहराया तमंचा, वीडियो हुआ वायरल, पुलिस जांच में जुटी
15 मई गुरुवार को लगभग 1:00 बजे एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें डांसर के साथ मंच पर युवक तमंचा लहराते हुए देखा गया जिस पर पुलिस द्वारा जांच प्रारंभ कर दी गई है मामला 14 मई बुधवार कि बीती रात थाना लालिया साधव पुरवा का बताया जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया वायरल वीडियो को गंभीरता से लिया गया है जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।