जहानाबाद: सिगोड़ी कनौरा गांव में आवारा पागल कुत्ते का आतंक, सात लोगों पर किया हमला
सिगोड़ी कनौरा गांव में एक पागल आवारा कुत्ते का कहर देखने को मिला जहां कुत्ते ने सात लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया जिसमें लोगों द्वारा किसी प्रकार खुद का बचाव किया गया और कुत्ते से छुटकारा पाया गया। सभी घायलों को इलाज हेतु सोमवार दिन में करीब 12 बजे जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां फिलहाल इलाज जारी है।