मनोहरथाना: मनोहरथाना शहरी सेवा शिविर में विधायक गोविंद रानीपुरिया ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को लगाई फटकार
मनोहरथाना नगर पालिका के शहरी सेवा शिविर में नागरिकों ने पीडब्ल्यूडी पर शिकायतों के समाधान में लापरवाही का आरोप लगाया। भाजपा पदाधिकारियों ने विधायक को बताया कि शहर के दोनों हाई लेवल ब्रिज पर बारिश के दौरान पानी भर जाता है। कई बार सूचना देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। विधायक ने नाराजगी जताई और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को शिविर में बुलाया।