अनूपपुर: जिले में श्रमदान से हो रही है जल स्रोतों की साफ़-सफाई
राज्य शासन द्वारा संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 के अंतर्गत जल संरक्षण और संवर्धन की दिशा में कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी के दिशा- निर्देशन में जिले में जल स्रोतों के साफ सफाई का कार्य जन सहयोग श्रमदान के माध्यम से बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। जिले के जनपद पंचायतो में सफाई कार्य जारी है ।