बिछिया: मवई-कुडेला सड़क निर्माण पर उठे सवाल, दोहरे मापदंड के आरोप; जांच की मांग
मवई-कुडेला सड़क निर्माण कार्य को लेकर अब सवाल खड़े होने लगे हैं। ग्राम पंचायत मवई के सदस्य एवं पूर्व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत पाठक ने कलेक्टर, डीएफओ और लोक निर्माण विभाग को शिकायत सौंपकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। आज, रविवार 26 जुलाई को सदस्य लक्ष्मीकांत पाठक ने शाम 4 बजे मामले की जानकारी देते हुए निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।