उज्जैन शहर: मंगलनाथ मंदिर के सामने संन्यासी की मौत का पुलिस ने किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र स्थित मंगलनाथ मंदिर के सामने रहने वाले संन्यासी गंगेश्वर गिरी की मौत के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, तकनीकी साक्ष्य और डायल-112 की कॉल रिकॉर्डिंग के आधार पर पुलिस ने आरोपी कौशिक सोनी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया।