जवाली क्षेत्र के बेही–पठियार–कलाड़ मार्ग की हालत दिन-प्रतिदिन बढ़तर होती जा रही है। सड़क कई स्थानों से उखड़ चुकी है और जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढे राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बनने के साथ-साथ हादसों को भी न्योता दे रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवाजाही करते हैं, लेकिन सड़क की जर्जर स्थिति के कारण वाहन चालकों, विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन बाइक सवार गड्ढों के कारण फिसलकर गिर रहे हैं, जिससे कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं। ग्रामीणों में सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर भारी रोष है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि किसी बड़े हादसे का इंतजार करने के बजाय शीघ्र सड़क की मरम्मत करवाई जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके और भविष्य में किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। जवाली से सलवान सिंह की रिपोर्ट #Jawali #Kangra #HimachalPradesh #RoadSafety #RoadCondition #BreakingNews #LocalNews #HimachalNews #Infrastructure #PublicIssue #RoadRepair #NewsUpdate #TrafficAlert #ViralNews #StaySafe