नवाबगंज: तकिया चौराहे पर तीन दुकानों के शटर तोड़कर चोरी, CCTV कैमरे भी तोड़े गए, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी
बाराबंकी के जैदपुर थाना क्षेत्र के तकिया चौराहे पर शुक्रवार तड़के चोरों ने एक ही मार्केट की तीन दुकानों के शटर तोड़कर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घटना सुबह करीब चार बजे की बताई जा रही है। चोर एक मोबाइल शॉप, खाद की दुकान समेत तीन दुकानों से मोबाइल फोन, नगदी और अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए।सुबह जब खाद की दुकान संचालक दीपू अपनी दुकान खोलने पहुंचे।