धौलपुर: हत्या के प्रकरण में वांछित 20 हजार रुपये का ईनामी आरोपी गिरफ्तार, साधु का भेष बनाकर करीब 1 साल से काट रहा था फरारी
हालगंज थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रकरण में वांछित 20 हजार रूपये के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। युवक आनन्द शर्मा की हत्या कर लाश को चम्बल नदी में फेंका था। इस प्रकरण में चार आरोपी पूर्व में गिरफ्तार हो चुके हैं। गिरफ्त में आया आरोपी घटना के बाद से पहचान छुपाने के लिए साधु का भेष बनाकर करीब एक साल से फरारी काट रहा था।