मोहर्रम के अवसर पर शनिवार रात जिले में मुस्लिम समुदाय द्वारा परंपरागत रूप से ताजिए स्थापित किए गए। शहर के विभिन्न मोहल्लों, गलियों और सार्वजनिक स्थलों पर ताजिए सजाए गए जिनमें लकड़ी, कांच, थर्माकोल और रंगीन रोशनी की सुंदर सजावट देखने को मिली। चौकियों पर रखे गए ताजियों पर लोगों ने माला पहनाई और तबर्रक बांटकर मन्नतें मांगी। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी