धौलपुर: मोरोली का पुरा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौत
धौलपुर जिले थाना इलाके के मोरोली का पुरा गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की पहचान अतिराज का पुरा निवासी श्रीराम (30) पुत्र गंगाराम के रूप में हुई। श्रीराम अपने गांव से धौलपुर आ रहा था। पचगांव चौकी प्रभारी एएसआई सुरेश सिंह के अनुसार, रात करीब 9 बजे हादसे की सूचना मिली। पु