कटनी नगर: शहर में तीसरी आंख का पहरा बढ़ा, गैर जिम्मेदार वाहन चालकों पर ई-चालान से कार्यवाही जारी
शहर की सड़कों पर वाहन चालकों की निगरानी के लिए तीसरी आंख का पहरा बढ़ा दिया गया है। माधव नगर थाना क्षेत्र सहित चांडक चौक और अन्य स्थानों में सीसीटीव्ही कैमरों से वाहन चालकों की निगरानी की जा रही फरवरी माह में 100 ई-चालन, मॉर्च में 180, और अभी अप्रैल माह में अभी तक 102 चालान काटे गए। इस संबंध में एडिशनल एसपी संतोष डेहरिया ने आज गुरुवार दोपहर 2 बजे जानकारी दी ।