मिर्ज़ापुर: उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ का चुनाव विकास भवन पथरहिया में हुआ, पीयूष दुबे बने अध्यक्ष और बृजेश सिंह उपाध्यक्ष
पथरहिया स्थित विकास भवन के सभागार में उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें पीयूष दुबे को अध्यक्ष, मनीष कुमार को जिला मंत्री, श्रीकांतधर द्विवेदी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बृजेश सिंह को उपाध्यक्ष, बबलू गुप्ता को संगठन मंत्री, दिनेश कुमार को संयुक्त मंत्री, अंकित तिवारी को कोषाध्यक्ष, सुधीर दुबे कोऑडिटर चुना गया।