मिर्ज़ापुर: पड़री थाना क्षेत्र के राम सिंह गहरवार स्कूल के पास बाइक पर सवार 2 लोग अनियंत्रित होकर गिरे, दोनों हुए घायल
शनिवार की सुबह लगभग 9:00 पड़री थाना क्षेत्र के राम सिंह गहरवार स्कूल के पास चुनार से सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी रात भर करके सुबह अपने घर वापस आ रहे थे इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई जिसमें दोनों घायल हो गए। घायलों की पहचान विधान दुबे व राजेश श्रीवास्तव निवासी पड़री थाना क्षेत्र के तोसवा गांव के रहने वाले हैं मिर्जापुर के ट्रामा सेंटर में इलाज जारी है।