घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी में जनगणना कार्य को लेकर अधिकारियों-कर्मचारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
घोड़ाडोंगरी में सोमवार को जनगणना कार्य को लेकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनगणना कार्य की प्रगति, निर्धारित लक्ष्य तथा कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की गई। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं जनगणना कार्य से जुड़े संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।