भूपालसागर: आकोला में PWD पर गंभीर आरोप, बिना सूचना किसान के खेत में मोड़ी नाली ठेकेदार की मिलीभगत से जमीन काटने का दावा
हेमंत कुमार खटीक ने गुरुवार दोपहर 2 बजे बताया कि आकोला के शनि महाराज रोड पर PWD की ओर से बनाए जा रहे नाली निर्माण को लेकर विवाद गहरा गया है। पीड़ित किसान का आरोप है कि विभाग और ठेकेदार ने बिना सूचना उनकी कृषि भूमि काटकर नाली का रुख खेत की ओर मोड़ दिया। इससे बस्ती का गंदा पानी और कचरा सीधे खेत में पहुंचेगा, जिससे फसल और जमीन को नुकसान होगा। ग्रामीणों ने निर्म