बेगुं: पारसोली थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टर ट्रॉली को किया ज़ब्त
पारसोली थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई कर बजरी से भरे तीन ट्रैक्टर ट्रॉली को जप्त किया शुक्रवार शाम 5 बजे मिली जानकारी। चित्तौड़गढ़ जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत बेगू पुलिस उपाधीक्षक अंकित कुड़ी के सुपरविजन में पारसोली थाना अधिकारी आशुतोष सिंह के द्वारा बिछौर मक्खनगंज मार्ग पर कार्रवाई की गई।