कसार थाना क्षेत्र अंतर्गत बहादुरपुर गांव से पुलिस ने 20 लीटर देसी शराब बरामद की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए कसार थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में उक्त मात्रा में देसी शराब बरामद की गई।थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई