बहेड़ी: मुंडिया नबीबख्श चौराहे के पास पुलिस मुठभेड़ में 4 बदमाश गिरफ्तार, कब्जे से अवैध तमंचे और लूटा गया माल बरामद
बहेड़ी पुलिस के मुताबिक बीती 18 जून की देर रात को चुरैली चौकी क्षेत्र में दावत खाकर लौट रहे चंद्रपाल,उसकी पत्नी और सलहज से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन और मंगलसूत्र आदि लूट लिए थे वारदात के बाद पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था पुलिस तभी से बदमाशों का पता लगाने में जुटी थी इसी के तहत सर्विलांस,एसओजी,एवं पुलिस टीम गठित की गई थीं।