पीलीबंगा नगर पालिका: भाजपा परिवार का बढ़ा कुनबा
पीलीबंगा नगर पालिका चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले दोनों नवनिर्वाचित पार्षदों ने भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति और विकासवादी सोच में विश्वास जताते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
नवनियुक्त पार्षद प्रशिक्षण वर्ग के अवसर पर उपस्थित होकर दोनों पार्षदों ने चेयरमैन पद के अधिकृत भाजपा प्रत्याशी श्री अरविंद जोशी को अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की।
पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा दोनों पार्षदों का भाजपा परिवार में दुपट्टा पहनाकर भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस निर्णय से क्षेत्र के चहुंमुखी विकास को नई गति मिलेगी।
#Lalbahadurbhakhar #पीलीबंगा #CMORajasthan #ArvindJoshi #NikayChunav #BhajanlalSharma #MadanRathore #BJPRajasthan #MukeshDadheech #MithileshGautam