हरदोई: सर्कुलर रोड पर वैभव लान में हुई हरदोई पत्रकार एसोसिएशन की मीडिया कार्यशाला
Hardoi, Hardoi | Apr 15, 2024 हरदोई पत्रकार एसोसिएशन की मीडिया कार्यशाला रविवार शाम वैभव लान में हुई। वरिष्ठ पत्रकारों ने जिले भर से आये पत्रकारों को मार्गदर्शन दिया और खबरों की बारीकियों को समझाया। कार्यशाला का एसोसिएशन के संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार अरुण मिश्र, संयोजक वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत पाठक आदि ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।अध्यक्ष सुधांशु मिश्र ने सभी का आभार जताया।