अकलतरा: बनाहिल में 3 मई को मानवता का मेला, दिव्यांगों को मिलेंगी ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, 22 डॉक्टर करेंगे निःशुल्क इलाज
ग्रामीण अंचल में मानव सेवा की मिसाल पेश करते हुए श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, बनाहिल एवं भारतीय जैन संगठना, बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में 3 मई 2026, रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है. शिविर की तैयारियां शुरू हो गई है। महाविद्यालय प्रबंधन ने बताया कि शिविर विशेष रूप से समाज के उस वर्ग के लिए है जो शारीरिक समस्याओं से जूझ रहा है।