कन्नौज: आजाद समाजपार्टी पदाधिकारी हत्या मामले में मुआवजे और सरकारी नौकरी देने की मांग, डीएम को दिया ज्ञापन।
कन्नौज में हुई आजाद समाजपार्टी पदाधिकारी की हत्या मामले में डीएम से मांग। सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे पदाधिकारियों ने डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल को ज्ञापन सौंपा है। बंटू कठेरिया की हत्या गोली मारकर की गई थी। पुलिस ने इस मामले में हत्यारोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। कलेक्ट्रेट पहुंचे जिलाध्यक्ष ने सरकारी नौकरी और 50 लाख परिजनों को देने की मांग रखी है।