कन्नौज: कलेक्ट्रेट में बीसी सखी महिलाओं ने डीएम को ज्ञापन सौंपा, मानदेय समेत कई मांगे रखी।
कन्नौज में बीसी सखी महिलाओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए प्रदर्शन किया है। सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंची बीसी सखी महिलाओं ने मानदेय और राष्ट्रीयकृत बैंक से जोड़े जाने समेत कई मांगे रखी। महिलाओं की ओर से पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सोपा गया है।