ब्रह्माकुमारीज के 90 साल: शांतिवन में वैश्विक शिखर सम्मेलन 23 अक्टूबर से
ब्रह्माकुमारीज संस्थान के 90 वर्ष पूरे होने पर 23 अक्टूबर से शांतिवन में 'विश्व नवनिर्माण के लिए आध्यात्मिक जागृति' विषय पर वैश्विक शिखर सम्मेलन होगा। विश्व के कई देशों से 6000 से ज्यादा हस्तियां शामिल होंगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।