कालपी: कालपी के सत्येन्द्र बने मध्यप्रदेश उद्योग निगम के अध्यक्ष, क्षेत्रीय नागरिकों ने जताई खुशी
Kalpi, Jalaun | May 2, 2026 कालपी निवासी सत्येन्द्र भूषण सिंह चौहान को मध्यप्रदेश सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग निगम का अध्यक्ष (दर्जा प्राप्त मंत्री) नियुक्त किया गया है, उन्हें दो वर्ष के कार्यकाल के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, उनकी नियुक्ति पर कालपी नगर में शनिवार दोपहर करीब 3 बजे खुशी की लहर दौड़ गई, बुद्धिजीवियों, शिक्षाविदों, समाजसेवियों व जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई दी है