दतिया नगर: फर्जी एंटी करप्शन अधिकारी बनकर 29.50 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को थाना सिविल लाइन पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन में थाना सिविल लाइन पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। फरियादी प्रियांश सिंघल निवासी दतिया के साथ सोने की पर्ची के रुपये के हिसाब-किताब के नाम पर स्वयं को एंटी करप्शन विभाग का अधिकारी बताकर किस्तों में कुल 29 लाख 50 हजार रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।