सहारनपुर: कलेक्ट्रेट गेट बंद मिला तो भड़के कांग्रेसी, पुलिस से धक्का-मुक्की; महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी को हिरासत में लिया
सहारनपुर कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी को ज्ञापन देने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सोमवार को गेट बंद मिलने पर गुस्सा फूट पड़ा। ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता डीएम को ज्ञापन सौंपने पहुंचे थे। कलेक्ट्रेट का गेट बंद होने पर कार्यकर्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया।