गया टाउन सीडी ब्लॉक: मोहर्रम को लेकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में गया पुलिस ने किया फ्लैग मार्च व एरिया डोमिनेशन
मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से एसएसपी के निर्देश पर गया पुलिस ने जिले के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च एवं एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने इलाके का भ्रमण कर लोगों से शांति, भाईचारे और आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की।