गिरियक: चौरसुआ में राधा-कृष्ण अखंड महोत्सव शुरू, 201 कन्याओं की कलश यात्रा निकली, 24 घंटे चलेगा आयोजन
नालंदा जिले के गिरियक प्रखंड अंतर्गत चौरसुआ स्थित दिव्य त्रिवेणीधाम में रविवार को सुबह करीब 9 बजे श्री राधा-कृष्ण अखंड महोत्सव का शुभारंभ हुआ। महोत्सव की शुरुआत 201 कन्याओं द्वारा निकाली गई भव्य कलश यात्रा से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यह धार्मिक आयोजन लगातार 24 घंटे तक चलेगा। महोत्सव का आयोजन श्री राधा कृष्ण सोसाइटी द्वारा समाज सुधारक