बाड़मेर: नगर परिषद बाड़मेर के वर्तमान बोर्ड ने बुधवार को पेश किया अपना अंतिम बजट ,विपक्ष ने जमकर किया हंगामा
Barmer, Barmer | Feb 14, 2024 बाड़मेर।नगर परिषद बाड़मेर के वर्तमान कांग्रेस के बोर्ड के कार्यकाल का अंतिम बजट बुधवार को पेश किया गया। अंतिम बजट की बैठक में भ्रष्टाचार सफाई व्यवस्था फर्जी पट्टा और विकास कार्यों को लेकर विपक्ष के भाजपा पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। हालांकि नगर परिषद के इस बोर्ड के अंतिम बजट को लंबी चर्चा के बाद सर्व सहमति से पारित कर दिया गया है।