बिशुनपुरा: सीईआईआर पोर्टल से कमाल: विशुनपुरा पुलिस ने गुम हुआ मोबाइल बरामद कर मालिक को सौंपा
विशुनपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता और तकनीक के उपयोग से गुम हुआ मोबाइल उसके असली मालिक तक पहुंच गया। विशुनपुरा थाना की पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल का इस्तेमाल करते हुए एक गुम हुए मोबाइल को सफलतापूर्वक बरामद किया। इसके बाद शुक्रवार को पुलिस पदाधिकारी द्वारा उक्त मोबाइल उसके वास्तविक धारक शंभू पासवान को हस्तगत कराया गया।