बहराइच: कोतवाली नगर क्षेत्र निवासी सपा प्रवक्ता को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी मिली फोन कॉल
कोतवाली नगर क्षेत्र के रहने वाले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता तारिक़ खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से आई फोन कॉल के माध्यम से जान से मारने की धमकी मिली है। शनिवार शाम को इस संबंध में जानकारी देते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता तारिक खान ने बताया कि वह समाजवादी पार्टी का पक्ष न्यूज़ चैनलों में रखते हैं जिसको लेकर उन्हें धमकी मिली है।