बहराइच: कठौतिया के ग्रामीणों ने राशन कार्ड कट जाने की समस्या को लेकर पहुंचे डीएम कार्यालय,लगाई गुहार #jansamasya
जिले के ग्राम पंचायत कठौतिया निवासी सैकड़ों महिला और पुरुष शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान राशन कार्ड कट जाने से परेशान ग्रामीणों ने डीएम को प्रार्थना पत्र दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि उनका राशन कार्ड कट गया है। जिससे काफी समस्या होती है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें पात्र से अपात्र कर दिया गया है। जिसे काफी समस्या हो रही है।