बहराइच: जिला बार एसोसिएशन सभागार में अधिवक्ताओं ने साधारण सभा की बैठक का किया आयोजन, न्यायिक कार्य से रहे विरत
दीवानी न्यायालय स्थित जिला बार एसोसिएशन सभागार में अधिवक्ताओं ने शनिवार को साधारण सभा की बैठक का आयोजन किया। इस बैठक के दौरान अधिवक्ताओं ने ग्राम न्यायालयों की स्थापना के विरोध में चर्चा की साथ ही माननीय उच्च न्यायालय द्वारा कार्यकारिणी को दिए गए नोटिस के संबंध में भी चर्चा की। वही आज अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया।