बहराइच: चौक बाजार में ठेलिया साइड करने की बात कहने पर दबंगों ने युवक को पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
कोतवाली नगर के चौक बाजार में बाइक सवार ने ठेलिया साइड में करने की बात कही। इससे नाराज दबंगों ने बाइक सवार की पिटाई कर दी। जिससे युवक घायल हो गया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कोतवाली नगर के मोहल्ला नाजिरपुरा निकट रोडवेज बस स्टैंड निवासी आमिर को बाइक से बहन के काजीपुरा जा रहा था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर,तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।