बहराइच: कलेक्ट्रेट पहुंचे आम आदमी पार्टी पदाधिकारियों ने योगी सरकार की शराब नीति के खिलाफ किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
शनिवार को आम आदमी पार्टी पदाधिकारियों ने बताया की यूपी सरकार ने जो शराबी ऑफर दिया है इसके विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा है। एक बोतल के साथ एक बोतल फ्री योजना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने इसे प्रदेश के हित के खिलाफ बताया और चार सूत्रीय मांगपत्र सौंपा है।