बहराइच: जालिम नगर के पास बाइक सवार को चार पहिया वाहन ने मारी ठोकर, हादसे में एक की मौत और एक घायल
लखीमपुर खीरी जिले के कोतवाली धौरहरा के कस्बा निवासी आरिफ पुत्र शरीफ और अनीस पुत्र उस्मान दोनों बाइक पर बैठकर जिले के हरखापुर आ रहे थे। दोनों बाइक सवार मोतीपुर थाना क्षेत्र के जालिम नगर के पास पहुंचे। चार पहिया वाहन ने ठोकर मार दी। हादसे में बाइक सवार आरिफ की मौत हो गई, जबकि अनीस घायल हो गए। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।