Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap
Kota
image
image
image
image

समस्तीपुर पोदार इंटरनेशनल स्कूल में 12वी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन #samastipur #public #pusa #viral #bihar #viralreels पोदार इंटरनेशनल स्कूल, समस्तीपुर में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों एवम् कुछ विद्यार्थियों के अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यालय स्टाफ ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. राजीव रंजन , सहायक प्राध्यापक, डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय (RPCAU), पूसा थे। उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक शांति, आत्म-अनुशासन एवं समग्र व्यक्तित्व विकास का सशक्त साधन है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से योग अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान ताड़ासन, वृक्षासन, वज्रासन, भुजंगासन सहित विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। विद्यार्थियों ने योग के लाभों पर भाषण एवं विचार भी प्रस्तुत किए। योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। विद्यालय के प्राचार्य श्री अखवारी नील किशोर सिंहा जी ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए नियमित योग करने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएँ दी गईं। इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य श्री चंदन कुमार चौधरी, खेल विभागाध्यक्ष एवं सभी खेल प्रशिक्षकों के साथ - साथ सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Samastipur, Samastipur | Jun 21, 2026

MORE NEWS