कसडोल: ग्राम नवरंगपुर में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश
गिधौरी थाना क्षेत्र के ग्राम नवरंगपुर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की मौत सड़क दुर्घटना के कारण होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही गिधौरी पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा तैयार किया गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए कसडोल सीएचसी केंद्र भेजा