ग्वालियर गिर्द: नगर निगम आयुक्त से संपर्क न होने पर भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई
ग्वालियर में नगर निगम आयुक्त से संपर्क न हो पाने का मामला सामने आया है। शनिवार दोपहर 2 बजे मीडिया से चर्चा करते हुए भाजपा ग्वालियर महानगर के जिला उपाध्यक्ष कंवर किशोर मंगलानी ने आरोप लगाया कि नगर निगम आयुक्त संघ प्रिया उनके फोन, व्हाट्सएप और टेक्स्ट मैसेज का जवाब नहीं दे रही हैं। इसको लेकर उन्होंने फेसबुक के माध्यम से मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की है।