मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र में छात्रों द्वारा एक छात्र के साथ की जा रही मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
कोतवाली थाना क्षेत्र के करहल रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास कुछ छात्रों के द्वारा एक छात्र के साथ मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कई बाइक सवार छात्रों के द्वारा एक छात्र को लाश घुसो से जमकर पीटा जा रहा है।