इंदौर: तुकोगंज में सौतेले पिता ने शराब के नशे में बेटी से किया दुष्कर्म, विरोध करने पर मारपीट भी की
Indore, Indore | May 8, 2026 शुक्रवार 3 बजे मिली जानकारी के मुताबिक 28 वर्षीय पीड़िता ने तुकोगंज थाने में दर्ज कराई अपनी शिकायत में बताया कि घटना की शुरुआत 6 मई की रात से हुई। उसका सौतेले पीकर घर आया और बिना किसी बात के उसे अश्लील गालियां देने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। उस समय युवती ने लोकलाज के डर से बात दबा ली, लेकिन आरोपी के मन में कुछ और ही चल रहा था।